नशा मुक्ति अभियान: दौड़ और नुक्कड़ नाटकों से युवाओं ने दिया नशे से दूर रहने का संदेश

Friday, Sep 30, 2022 - 10:10 PM (IST)

कठुआ : नशा मुक्ति अभियान के चलते जिला भर मे कई आयोजन किए गए। जिला मुख्यालय पर शिक्षा विभाग के प्रयासों से दौड़ का आयोजन किया गया। जिसे हरि झंडी मुख्य शिक्षा अधिकारी पी.एल. थापा ने दिखाकर रवाना किया। इस दौड़ में विभिन्न स्कूली विद्यार्थियों ने भाग लेकर नशा मुक्त अभियान का संदेश दिया। इसके अलावा जम्मू संस्कृति स्कूल में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

इसमें नुक्कड़ नाटक और परिचर्चा के माध्यम से सभी को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को डॉ शिवानी, अजय शर्मा, प्र्रिंसिपल मिल्ली सुंबडिया और स्मृति शर्मा जी पारंपरिक तरीके से शुरू करवाया। नुक्कड़ नाटक के अंतर्गत सभी का मनोरंजन करते हुए तथा नशे के जाल में फंसे युवाओं के लिए संदेश छोड़ा। उन्होंने कहा कि मनुष्य इस सृष्टि का सबसे सुन्दर तथा ज्ञानी प्राणी है। जिसके अन्दर सोचने समझने की शक्ति है। वह अपना भला बुरा सोच सकता है। फिर भी मनुष्य नशे को अपनी आदत बना देता है। हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि नशीले पदार्थों का सेवन सबसे भयानक है। नशा एक ऐसा विषाक्त दुश्मन है जो मनुष्य जीवन को नष्ट कर देता है। ऐसे में हमे संकल्प लेना होगा कि हम नशे से दूर रहेंगे। वहीं, कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मान दिया गया।  

Monika Jamwal

Advertising