अमर जवान ज्योति का विलय, अब नेशनल वॉर मेमोरियल में जल रही बलिदान की लौ

Friday, Jan 21, 2022 - 04:51 PM (IST)

नेशनल डेस्कः राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को 50 साल पुरानी परंपरा बदल गई, इंडिया गेट की पहचान बन चुकी अमर जवान ज्योति अब राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की लौ में विलय किया गया। इसके लिए आयोजित समारोह की अध्यक्षता एयर मार्शल बलभद्र राधा कृष्ण ने की। दिल्ली के इंडिया गेट पर पिछले 50 सालों से जल रही अमर जवान ज्योति का आज राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जल रही लौ में विलय हो गया। जिसके बाद से इंडिया गेट पर शहीदों की याद में जलने वाली ये लौ अब राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर ही जलेगी।

अमर जवान ज्योति को पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के युद्ध में शहीद होने वाले 3,843 भारतीय जवानों की याद में पहली बार 1972 में प्रज्वलित किया गया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 26 फरवरी 1972 को इसका उद्घाटन किया था। उल्लेखनीय है कि इंडिया गेट का निर्माण ब्रिटिश हुकूमत ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों की याद में 1931 में किया था। वहीं नेशनल वॉर मेमोरियल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1919 में किया था।

Yaspal

Advertising