अब भारत में ही बनेंगे राफेल जेट और पैंथर हेलिकॉप्टर, फ्रांस सरकार का बड़ा ऑफर

punjabkesari.in Sunday, Jan 10, 2021 - 11:50 PM (IST)

नई दिल्लीः फ्रांस की तरफ से रक्षा क्षेत्र में भारत को बड़ा ऑफर मिला है। फ्रांस ने मेक इन इंडिया मुहिम के तहत भारत में ही पैंथर हेलीकॉप्ट और राफेल फाइटर जेट्स की मैन्युफैक्चरिंग करने की पेशकश की है। फ्रांस ने कहा है कि वह पैंथर हेलीकॉप्टर की 100% एसेंबली यूनिट और राफेल फाइटेर जेट की 70% एसेंबली यूनिट इंडिया में शिफ्ट करने को तैयार है। फ्रांस ने भारत को एसेंबली लाइन के अलावा पूरी तरह से तकनीक देने की भी पेशकश की है, जिससे फाइटर जेट की लागत काफी कम हो जाएगी।
PunjabKesari
आपको बता दें कि इस सप्ताह भारत और फ्रांस के बीच 34वीं रणनीतिक वार्ता हुई है। इस वार्ता में फ्रांस ने यह भरोसा भी दिया कि भारतीय सेना के साथ साझा किए जाने वाला हथियार और डिफेंस टेक्नोलॉजी वह भारत के दुश्मनों को नहीं देगा। फ्रांस ने भारत को सूचित कर दिया है कि पाकिस्तान से उसका संबंध निम्न स्तर पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति के खिलाफ पिछले दिनों कई व्यक्तिगत बयान दिए थे। माना जा रहा है कि अब फ्रांस पाकिस्तान को सैन्य समान नहीं देगा।
PunjabKesari
फ्रांस ने यह भी भरोसा जताया है कि वह UN में भारत का समर्थन करेगा। यह वार्ता भारतीय नेताओं और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोने के बीच हुई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बैठक में इस बात पर संभावना बनी है कि अभी जो 36 राफेल फाइटर जेट का अनुबंध है उसे बढ़ाया जा सकता है। फ्रांस सरकार ने भारत में पैंथर हेलिकॉप्टरों के निर्माण की बात कही है। 
PunjabKesari
AS565 MBe हेलीकॉप्टर की खासियत
फ्रांस ने कहा कि मेक इन इंडिया के तहत राफेल विमानों के लिए 70 फीसदी और पैंथर हैलिकॉप्टर के लिए 100 फीसदी एसेंबली लाइन दी जाएगी। भारत सरकार भी इस समय नौसेना के लिए मध्यम हैलिकॉप्टर की तलाश कर रही है। Airbus AS565 MBe हेलीकॉप्टर की खास बात यह है कि यह किसी भी मौसम में उड़ान भर सकता है और कई योगदान दे सकता है। इस हैलिकॉप्टर को शिप डेक, ऑफशोर लोकेशन और लैंड-बेस्ड साइट्स से ऑपरेशन के लिए बनाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News