अब राजबाग, कठुआ से भी दिल्ली किसान आंदोलन के लिए रवाना हुए लोग

Saturday, Dec 19, 2020 - 06:55 PM (IST)

कठुआ (गुरप्रीत) : कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में जारी किसान आंदोलन में भाग लेने के लिए कठुआ से भी लोग रवाना हुए हैं। राजबाग के अलावा कठुआ से कई समाज सेवी संगठनों के सदस्य किसानों को समर्थन देने के लिए दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली रवाना होने वालों ने साफ कर दिया कि जब तक किसानों की मांगों पर सरकार गौर नहीं करती वे किसानों के जारी संघर्ष को संपूर्ण समर्थन देंगे।

 

दिल्ली रवाना होने वालों में अमरजीत सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के आंदोलन को और नजरिए से जोडऩे का प्रयास कर रही है लेकिन सरकार को वे बता देना चाहते हैं कि किसान सिर्फ पंजाब के ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से भी वहां डटे हुए हैं और किसानों की मांगे पूरी तरह से जायज हैं। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी सरकार किसानों के हितों, उनकी मांगों पर गौर करने के बजाय मूकदर्शक बनकर टाल मटोल की स्थिति अपना रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसानों की मांगों को पूरा न किया गया तो यह आंदोलन और तेज होगा। 
  

Monika Jamwal

Advertising