कश्मीर में क्वांरटाइन से भागने वालों का पता लगाने के लिए अब यह तरीका अपनाएगा प्रशासन

Monday, Apr 06, 2020 - 03:38 PM (IST)

श्रीनगर: मुखबिरों से मिली सूचना का प्रयोग कश्मीर में आतंकवादी समूहों का पता उसी तकनीक से अब उन लोगों का पता लगाया जाएगा जो अपनी यात्रा की जानकारी छिपा रहे हैं। केन्द्र प्रशासित राज्य में अब कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का पता लगाने के साथ ही पृथकवासों में रखे गये करीब एक हजार लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भी इसी तरीके को अपनाया जा रहा है। इस नई लड़ाई को लड़ रहे अधिकारियों ने बताया कि एजेंसियों ने राज्य के खूफिया तंत्र को सक्रिया किया है, जिन्हें राज्य में ऐसे लोगों का लगाने और क्वारंटाइन केन्द्रों में लाने की जिम्मेदारी दी गई  है।

नियमित पुलिसकर्मियों के साथ ही खूफिया एजेंसियों के अधिकारी भी यूटी में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे रहे हैं और अब वे जिला प्रशासन की मद्द कर रहे हैं ताकि ऐसे लोगों का पता लगाया जा सके जो कोविड 19 संक्रमित हैं और अपनी जानकारी छिपा रहे हैं और साथ ही एजेेंसियां लाॅकडाउन को सफल बनाने में भी जुटी हैं। 

जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार को सौंपी गई  रिपोर्ट के मुताबिक करीब एक हजार लोग ऐसे हैं जिन्होंने विदेश यात्रा की और 15 से 31 मार्च के बीच पृथकवासों में लाया गया। उनकी पहचान कर उन्हें सत्यापित करने का काम किया जा रहा है। करीब 28 हजार लोग निगरानी में हैं और इनमें करीब 10 हजार 600 ऐसे लोग हैं जिन पर निगरानी रखी जा रही हैं या फिर जो घरों में ही क्वारंटाइन हैं।
 

Monika Jamwal

Advertising