Census 2027: दफ्तर जाने का झंझट खत्म, अब घर बैठे ऑनलाइन भरें अपना जनगणना का फॉर्म, जानिए पूरा प्रोसस Step- by- Step

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 01:29 PM (IST)

Census 2027: अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। अब आपको जनगणना के लिए लंबी पूछताछ या घर पर अधिकारियों के इंतजार की जरूरत नहीं है। सरकार ने 'सेल्फ-एन्यूमरेशन' सुविधा शुरू की है। यानि की अब आप ऑनलाइन अपना और अपने परिवार की डिटेल दर्ज करवा सकते हैं। हालांकि इसकी समय सीमा 1 मई से 15 मई है।  

किराएदार भी भर सकते हैं अपना फॉर्म:

आप चाहे आप घर के मालिक हैं या फिर किराए पर रहते हैं, अपनी जानकारी खुद ऑनलाइन दे सकते हैं। इस पूरे प्रोसेस में आपको 15 से 20 मिनट का समय लगेगा। 

PunjabKesari

Step-by-Step समझें ऑनलाइन फॉर्म भरने का तरीका 

1.      वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले अपने फोन या कंप्यूटर पर https://se.census.gov.in खोलें।

2.      नाम और मोबाइल नंबर: परिवार के मुखिया का नाम लिखें और अपना मोबाइल नंबर डालें। याद रखें, एक मोबाइल नंबर से एक ही परिवार का फॉर्म भरा जाएगा।

3.      अपनी भाषा चुनें: आपको हिंदी, अंग्रेजी या उर्दू समेत 16 भाषाओं का विकल्प मिलेगा। नंबर डालने के बाद आपके फोन पर एक OTP आएगा, उसे भरकर वेरिफिकेशन पूरा करें।

4.      घर का पता: अपने जिले, इलाके और पास की किसी मशहूर जगह (लैंडमार्क) की जानकारी दें।

5.      मैप पर लोकेशन: स्क्रीन पर दिख रहे नक्शे (Map) पर अपने घर वाली जगह को मार्क करें। यह बहुत जरूरी है ताकि टीम आपके घर तक आसानी से पहुंच सके।

6.      33 आसान सवाल: आपसे घर की सुविधाओं से जुड़े 33 सवाल पूछे जाएंगे। जैसे—घर में कितने कमरे हैं, बिजली-पानी की क्या व्यवस्था है, घर में इंटरनेट या गाड़ी है या नहीं।

7.      चेक करें और सबमिट करें: फॉर्म पूरा भरने के बाद एक बार सब कुछ देख लें और फिर 'Submit' बटन दबा दें।

8.      SE ID संभाल कर रखें: फॉर्म जमा होते ही आपको 11 अंकों का एक नंबर (SE ID) मिलेगा। इसका स्क्रीनशॉट ले लें या कहीं लिख लें।

PunjabKesari

आगे क्या होगा?

16 मई के बाद जब सरकारी कर्मचारी आपके घर आएंगे, तो आपको उन्हें लंबी जानकारी देने की जरूरत नहीं होगी। बस उन्हें अपनी 11 अंकों की SE ID दिखा दें। वे आपके डेटा का मिलान करेंगे और आपकी जनगणना की प्रक्रिया चुटकियों में पूरी हो

जाएगी!

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News