श्रीदेवी की मौत के बाद बड़ा कदम, अब सभी 5 स्टार होटल्स से हटेगा बाथटब!

Thursday, Mar 01, 2018 - 10:55 AM (IST)

नई दिल्ली: देश के सभी बड़े 5 स्टार होटलों से बाथटब गायब हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 5 स्टार होटल इसके बदले शावर बाथ की सुविधा देने के बारे में विचार कर रहे हैं। अक्सर बाथटब को 5 स्टार होटलों में अनिवार्य सुविधा से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन कई चीजों को जोड़कर देखने के बाद बाथटब हटाने का फैसला लिया जा सकता है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही दुबई के एक 5 स्टार होटल में बाथटब में डूबने से अभिनेत्री श्रीदेवी की मृत्यु हो गई थी।

Advertising