जनगणना 2021 के जारी हुई अधिसूचना

Thursday, Mar 28, 2019 - 07:30 PM (IST)

नई दिल्लीः सरकार ने देश की 16वीं जनगणना के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2021 में अगली जनगणना की जायेगी। जनगणना के लिए संदर्भ तारीख 28 फरवरी 2021 तय की गयी है जिसका मतलब यह है कि इस जनगणना में 28 फरवरी 2021 की रात 12 बजे तक देश की आबादी का आँकड़ा होगा।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के हिमाच्छादित क्षेत्रों के लिए संदर्भ समय 30 सितंबर 2020 की रात 12 बजे तय किया गया है। जनगणना में आबादी की गिनती के अलावा भाषा, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति, धर्म, सामाजिक-आर्थिक स्थिति आदि का बारे में भी आँकड़े एकत्र किये जाते हैं। यह हर 10 साल पर होती है। पिछली जनगणना वर्ष 2011 में हुई थी। उस समय देश की आबादी 121 करोड़ थी जिसके अब बढ़कर 130 करोड़ के पार पहुँच जाने का अनुमान है।

आधुनिक वैज्ञानिक स्वरूप में देश की पहली जनगणना वर्ष 1865 से 1872 के बीच हुई थी। यह ब्रिटिश शासन ने कराई थी। उसके बाद वर्ष 1881 से अब तक लगातार हर 10 साल पर जनगणना होती रही है।

Yaspal

Advertising