भारतीय व्यंजनों जैसा कुछ भी नहीं: संजीव कपूर

Thursday, Oct 05, 2017 - 01:38 PM (IST)

नई दिल्ली: विश्व के अलग-अलग देशों में व्यंजन खाने और पकाने के बाद सेलिब्रिटी मास्टर शेफ संजीव कपूर का यह मानना है कि भारत में मिलने वालों व्यंजनों की विविधता पूरे विश्व से कहीं अधिक है। 
अबतक संजीव कपूर ने टेलीविजन होस्टिंग, कई किताबों लिखी हैं, यहां तक कि वे एक रेस्त्रां के मालिक भी हैं। इस समय कपूर भारतीय व्यंजन के प्रकार और उसकी जटिलता के टक्कर देने वाले व्यंजनों की तलाश  दुनिया भर के देशों में कर रहे हैं।

उन्होंने मीडिया को बताया, मुझे भारतीय व्यंजनों पर काफी गर्व है। इनके जैसा तो कुछ भी नहीं है, यहां के व्यंजनों में काफी विविधता है।
हालांकि कपूर को फूड स्ट्रीट का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया है। तीन नवंबर शुरु होने वाले इस फूड जोन का आयोजन खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा वल्र्ड फूड इंडिया कार्यक्रम में किया जाएगा।

उन्होंने बताया,  फूड स्ट्रीट बाहर के लोगों को भारतीय व्यंजनों की विरासत परोसेगा और यह भी दिखाएगा कि भारतीय लोगों ने विदेशी खान-पान को कैसे अपनाया है। पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित कपूर ने कहा कि दुनिया के लोग भारतीय व्यंजन को सिर्फ करी और नान तक ही नहीं देखते हैं।

उन्होंने कहा, मैं मानता हूं कि भारतीय व्यंजनों के बारे में पहले जो धारणा थी कि यहां सिर्फ कबाब, करी और नान मिलता है, वह दुनिया भर में खुल रहे प्रमुख भारतीय रेस्त्रां की वजह से बदल रही है। कपूर का शो ‘खाना खजाना’ एशिया में लंबे समय तक चलनेवाले टीवी प्रोग्रामों में से एक है। उन्होंने बताया कि यहां की पाक कला कई वर्षों से और आगे बढ़ रही है।

Advertising