Cheapest Gold: दुबई नहीं, भारत के इस देश में मिलता है सबसे सस्ता सोना, यहां होता है लोगों का सपना पूरा
punjabkesari.in Monday, Jul 28, 2025 - 11:01 AM (IST)

नेशनल डेस्क। भारत में सोना खरीदना और खास मौकों पर गहने पहनना एक पुरानी परंपरा है खासकर महिलाओं के लिए लेकिन आजकल सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं जिससे आम आदमी के लिए इसे खरीदना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में हर कोई सोचता है कि आखिर सबसे सस्ता सोना कहां मिलता है? अक्सर लोगों को लगता है कि दुबई में सोना सबसे सस्ता है लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां दुबई से भी सस्ता सोना मिलता है।
दुनिया का सबसे सस्ता सोना: दुबई नहीं, भूटान में
जी हां दुनिया में सबसे सस्ता सोना दुबई में नहीं बल्कि भूटान में मिलता है। भूटान एक ऐसा देश है जहां सोना सबसे कम दामों में खरीदा जा सकता है। इसके पीछे कई खास वजहें हैं:
-
टैक्स फ्री सोना: भूटान में सोने पर किसी तरह का टैक्स नहीं लगता है, जिससे इसकी कीमत काफी कम हो जाती है।
-
कम इम्पोर्ट ड्यूटी: दूसरे देशों के मुकाबले भूटान में सोने पर लगने वाली इम्पोर्ट ड्यूटी (आयात शुल्क) भी काफी कम है।
ये दोनों कारक मिलकर भूटान में सोने को बेहद किफायती बना देते हैं।
यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: सरकारी नौकरी वालों के लिए खुशखबरी, इस महीने बढ़ सकती है सैलरी, जानें कब मिलेगा फायदा
भूटान से सोना खरीदने के खास नियम
अगर आप भूटान जाकर सस्ता सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है:
-
सरकार से अधिकृत होटल में रुकना: भूटान से सोना खरीदने के लिए आपको भूटान सरकार द्वारा अधिकृत (authorized) किसी होटल में कम से कम एक रात रुकना अनिवार्य है। बिना रुके आप भूटान से सोना नहीं खरीद सकते।
यह भी पढ़ें: ट्रॉमा वार्ड में तांडव: सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई में आई गड़बड़ी, 3 मरीजों ने तोड़ा दम, (Video)
भूटान से भारत सोना लाने की सीमा
यदि आप भूटान से सोना खरीदकर भारत लाना चाहते हैं तो भारत सरकार ने इसकी एक सीमा तय कर रखी है:
-
एक व्यक्ति अधिकतम 26 ग्राम सोना ही भूटान से भारत ला सकता है।
-
यदि आप इस सीमा से ज्यादा सोना लाते हुए पकड़े जाते हैं तो इसे गैरकानूनी माना जाएगा और आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है या कानूनी कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है।