थलसेना की उत्तरी कमान ने अपना 51वां स्थापना दिवस मनाया

Friday, Jun 17, 2022 - 09:12 PM (IST)

जम्मू : थलसेना की उत्तरी कमान ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में स्थित मुख्यालय में अपना 51वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सभी सैनिकों से राष्ट्र की रक्षा में खुद को समर्पित करने का आह्वान किया।

यह कमान पश्चिमी व उत्तरी सीमाओं पर देश की रक्षा करने के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और विदेश से प्रायोजित छद्म युद्ध से उत्पन्न सुरक्षा चुनौतियों का मुकाबला करने में सबसे आगे रही है।

कमान ने सीमाओं और भीतरी इलाकों में सफल अभियानों के जरिये लगातार अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है।

उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सभी सैनिकों से राष्ट्रीय अखंडता की रक्षा में खुद को समर्पित करने और इसी दृढ़ता, समर्पण और पेशेवर अंदाज के साथ देश की सेवा करने का आह्वान किया।

Monika Jamwal

Advertising