''दिलबर गर्ल'' नोरा फतेही ने याच पर ठुमकों से मचाया तहलका, सामने आया दोस्तों संग एक्ट्रेस का पार्टी वीडियो

Friday, Feb 09, 2024 - 05:13 PM (IST)

नेशनल डेस्क. बॉलीवुड की 'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही के लुक के साथ-साथ लोग उनके डांस के भी दीवाने हैं। हाल ही में नोरा ने अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जिसके सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


वीडियो की शुरुआत में नोरा ठुमके लगाती हुई पानी के जहाज पर एंट्री करती है। याच पर एक्ट्रेस के साथ उनके फ्रेंड्स भी नजर आ रहे हैं। इसके बाद एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट और खूब मस्ती करती हुई दिख रही है। नोरा का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

नोरा के काम की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म 'क्रैक' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ विद्युत जामवाल, अर्जुन रामपाल और एमी जैक्शन दिखाई देंगे। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। 

Parminder Kaur

Advertising