अनंतनाग में गैर कश्मीरी व्यक्ति का मिला शव, हत्या का शक

Friday, Oct 22, 2021 - 01:51 PM (IST)

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर में एक गैर कश्मीरी व्यक्ति का शव मिला है। घटना अनंतनाग के जंगलातमंदी क्षेत्र की है।


पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों ने बिलाल कालौनी के शमशान घाट के पास एक व्यक्ति का शव देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और अनंतनाग के अस्पताल में भेज दिया।


पुलिस के अनुसार मृतक के मात्थे पर चोट के निशान हैं और मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टि में यह हत्या का मामला लगता है।
 
 

Monika Jamwal

Advertising