एन रवि पीटीआई के अध्यक्ष, विजय चोपड़ा उपाध्यक्ष मनोनीत

Sunday, Sep 30, 2018 - 01:10 AM (IST)

नई दिल्ली: हिन्दू समाचारपत्र समूह के प्रकाशक एन. रवि और पंजाब केसरी समाचारपत्र समूह के सी.एम.डी. श्री विजय कुमार चोपड़ा को शनिवार को सर्वसम्मति से देश की सबसे बड़ी समाचार एजैंसी प्रैस ट्रस्ट आफ इंडिया (पी. टी.आई.) का क्रमश: अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुना गया। एन. रवि एक्सप्रैस समूह के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक विवेक गोयंका का स्थान लेंगे। 

कंपनी की यहां 70वीं वार्षिक आम सभा के बाद पी.टी.आई. के निदेशक मंडल की बैठक में चुनाव सम्पन्न हुए।

पी.टी.आई. बोर्ड के सदस्यों में एन. रवि, श्री विजय चोपड़ा और विवेक गोयंका के अलावा महेंद्र मोहन गुप्त (दैनिक जागरण), के.एन. शांत कुमार (डेक्कन हेराल्ड), विनीत जैन (टाइम्स ऑफ इंडिया), अवीक कुमार सरकार (आनंद बाजार पत्रिका), एम.पी. वीरेंद्र कुमार (मातृभूमि), आर. लक्ष्मीपति (दिनामलार), एच.एन. कामा (बॉम्बे समाचार), न्यायमर्ति आर.सी. लाहोटी, प्रो. दीपक नैयर, श्याम सरन और जे.एफ. पोचखानवाला भी शामिल हैं।

shukdev

Advertising