बेचारा पति! गैस आएगी, तभी आऊंगी वापस... सिलेंडर खत्म हुआ तो ससुराल छोड़ मायके गई पत्नी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 12:33 PM (IST)

Greater Noida Domestic Dispute LPG Cylinder : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। यहां रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत ने पति-पत्नी के बीच ऐसा विवाद खड़ा किया कि मामला घर की दहलीज पार कर गया। गैस खत्म होने और नया सिलेंडर समय पर घर न आने से नाराज एक महिला अपने पति को छोड़कर मायके चली गई है।

क्या है पूरा विवाद?

मिली जानकारी के अनुसार रबूपुरा इलाके में रहने वाले एक परिवार में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस खत्म थी। पत्नी ने कई बार पति से नया सिलेंडर बुक कराने और घर लाने के लिए कहा था लेकिन पति की कथित लापरवाही के कारण सिलेंडर घर नहीं पहुंचा। घर में चूल्हा ठंडा पड़ने और खाना न बन पाने के कारण दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

पत्नी का अल्टीमेटम: गैस आएगी, तभी वापस आऊंगी

विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी ने पति पर घर की जरूरतों के प्रति लापरवाह होने का गंभीर आरोप लगाया। गुस्से में आकर महिला ने अपना सामान बांधा और मायके के लिए रवाना हो गई। जाते-जाते उसने साफ कह दिया कि जब तक घर में गैस सिलेंडर का इंतजाम नहीं हो जाता वह वापस नहीं आएगी।

यह भी पढ़ें: Girlfriend को 'Rent' पर दिया पति! Wife ने की अनोखी डील, बोली- साथ रहना है तो रोज किराया देना होगा...

इलाके में चर्चा का विषय

रबूपुरा में यह घटना अब गॉसिप का केंद्र बन गई है। लोग इस बात को लेकर हैरान हैं कि क्या महज एक गैस सिलेंडर की वजह से कोई अपना घर छोड़ सकता है। वहीं कुछ लोग इसे बढ़ती महंगाई और बुकिंग के कड़े नियमों (जैसे आधार लिंकिंग और ई-केवाईसी) से जोड़कर भी देख रहे हैं जिसके कारण कई बार सिलेंडर मिलने में देरी हो रही है।

लापरवाही या सिस्टम की सुस्ती?

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि सिलेंडर मिलने में देरी पति की भूल थी या गैस एजेंसी की तरफ से कोई तकनीकी समस्या लेकिन इस घटना ने यह जरूर साबित कर दिया है कि रसोई की छोटी सी कमी भी बड़े घरेलू कलह का रूप ले सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News