महिला ने पब में जमकर पी शराब, पैसे मांगने उतार दिए सारे कपड़े

Saturday, Jun 30, 2018 - 01:43 PM (IST)

नोएडा: सेक्टर-18 के एक पब में बुधवार शाम दो बच्चों के साथ पहुंची महिला ने 5 बोतल बीयर पीकर जमकर उत्पात मचाया। पब संचालक बीयर के पैसे मांगने पर महिला ने अंडरगारमेंट्स छोड़कर अपने सारे कपड़े उतार दिए। महिला को ऐसा करते देख पब में मौजूद लोग भी हैरान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी नशे में टल्ली महिला उलझ पड़ी। इस दौरान महिला की तबीयत खराब हो गई। महिला पुलिसकर्मी ने उसे चादर ओढ़ाकर जिला अस्पताल ले गई।

वीरवार सुबह होश आने पर महिला ने पुलिसकर्मियों से माफी मांगी। महिला के पास पैसा न होने पर पुलिसकर्मी ने उसे एक हजार रुपए दिए। इसके बाद वह अपने घर चली गई। एसएचओ मनीष सक्सेना ने बताया कि गाजियाबाद निवासी एक महिला बुधवार शाम करीब 4 बजे सेक्टर-18 के एक नामी पब में पहुंची। उसके साथ उसके 7 और 5 साल के बच्चे भी थे। पब में पहुंचकर उसने मैनेजर से बीयर का ऑर्डर किया, जबकि बच्चों के लिए चिप्स और कोल्ड ड्रिंक मंगवाए। थोड़ा- थोड़ा करके वह 5 बोतल बीयर पी गई। रात करीब 12 बजे जब महिला पूरी तरह टल्ली हो गई तो मैनेजर ने उसे बिल देते हुए 5 हजार रुपए मांगे।

बिल देखते ही महिला ने किया हंगामा 
मैनेजर द्वारा दिए गए बिल को देखते ही नशे में ध्ुात्त महिला अपना आपा खो बैठी। महिला ने मैनेजर को खरी- खोटी सुनाते हुए एक-एक कर अपने कपड़े उतारने लगी। महिला को ऐसा करते देख बच्चे रोने लगे।  सूचना पर कुछ ही देर में पीआरवी 100 और सेक्टर-18 पुलिस चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार, महिला पुलिसकर्मी के साथ  मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाने की कोशिश की तो वह उनसे भी उलझ पड़ी। इसी दौरान महिला की तबीयत खराब हो गई। 

सुबह माफी मांगकर चली गई महिला 
चौकी इंचार्ज ने बताया कि महिला की सुरक्षा को देखते हुए रात भर 5 पुलिसकर्मी अस्पताल में तैनात रहे। रात भर दोनों बच्चे भी अस्पताल में महिला के साथ रहे। सुबह होश में आने पर महिला ने पुलिस से अपने बर्ताव के लिए माफी मांगी। जिसके बाद पुलिस ने उसे एक हजार रुपए देकर बच्चों के साथ गाजियाबाद भिजवा दिया। 

Anil dev

Advertising