नोएडा: एलईडी बल्ब की फैक्ट्री में लगी आग, 6 की जलकर मौत

Wednesday, Apr 19, 2017 - 09:57 PM (IST)

नोएडा: थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 11 में स्थित एलईडी बल्ब बनाने वाली कंपनी में आज दोपहर को भयंकर आग में झुलसकर 6 मजदूरों की जलने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 12 गाडिय़ों ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।   

 

नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि सेक्टर 11 में स्थित एक कंपनी एलईडी बल्ब बनाने का काम करती है। इस कंपनी में दोपहर आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 12 गाडिय़ों ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के बाद दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कंपनी में फंसे श्रमिकों की तलाश शुरू की। उन्होंने बताया कि इस आग में 6 श्रमिकों की जलकर मौत हो गई है। उनके शव को पुलिस ने बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है। इस घटना में आग बुझाते समय दमकल विभाग के कुछ कर्मचारियों को भी चोट आई है।
 

Advertising