आदित्य ठाकरे को डिप्टी सीएम बनाने पर एतराज नहीं,सीएम तो मैं ही बनूंगा: देवेंद्र फडणवीस

Monday, Oct 14, 2019 - 05:34 PM (IST)

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा ​है कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं और जीत के बाद भी वही बनेंगे। उन्होंने कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर उन्हें कोई एतराज नही है। महाराष्ट्र में इसी महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और जल्द ही नयी सरकार का गठन भी हो जाएगा।

देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं। सोमवार को एक टीवी इंटरव्यू में फडणवीस ने कहा कि भाजपा और शिवसेना का गठबंधन अटूट है और दोनों मिलकर चुनाव लड़ रहे हैंं। फडणवीस ने कहा कि वह केवल भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार नहीं हैं, बल्कि शिवसेना के भी मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि किसी को शक नहीं हैं कि महाराष्ट्र का सीएम कौन होगा।

shukdev

Advertising