कश्मीर में जानी नुकसान से बड़े नहीं हैं कम्यूनिकेशनस प्रतिबंध, लोग सब्र रखें : राज्यपाल मलिक

Monday, Aug 26, 2019 - 03:23 PM (IST)

श्रीनगर : राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कश्मीर में संचार निगम पर प्रतिबंधों को लेकर जनता को सब्र रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटने के बाद कश्मीर में स्थिति सामान्य है। किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।  अगर संचार माध्यमों पर अंकुश लगने से इंसानी जानें बचती हैं तो यह गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले संकट के दौरान कई जानें जातीं थीं। हम मानते हैं कि जिन्दगी कीमती है और इसका नुकसान नहीं होना चाहिये। रही बात कम्यूनिकेशन प्रतिबंधों को तो इन्हें जल्द हटा दिया जाएगा।

आवश्यक वस्तुओं की कमी नहीं

गवर्नर मलिक ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आवश्यक सामग्री पयाप्त है। दवा से लेकर अन्य जरूरी सामान है। लोगों को जरूरी चीजें मुहैया करवाई जा रही हैं। मेडिसन की दुकानें खुली हैं। लोग खरीदारी कर रहे हैं। जम्मू से 14 से 18 घंटों के बीच दवाइयां कश्मीर पहुंच रही हैं।
  
 

Monika Jamwal

Advertising