लक्षद्वीप की मुस्लिमों की देशभक्ति पर कोई भी संदेह नहीं: राजनाथ सिंह

Saturday, Oct 02, 2021 - 08:57 PM (IST)

नेशनल डेस्कः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि दुनिया में कोई भी व्यक्ति लक्षद्वीप में मुस्लिम आबादी या अन्य निवासियों की देशभक्ति पर संदेह करने या सवाल उठाने का साहस नहीं कर सकता है क्योंकि इन्होंने संकट पैदा करने वाले या देश के खिलाफ वहां लोगों को भड़काने वाली भारत विरोधी ताकतों की कोशिशों को नाकाम किया है।

सिंह ने महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती पर अपने संबोधन के दौरान कहा, ‘‘धरती पर कोई भी व्यक्ति लक्षद्वीप में मुस्लिम आबादी की देशभक्ति पर संदेह करने का साहस नहीं कर सकता है। कोई भी व्यक्ति लक्षद्वीप के लोगों की देशभक्ति पर सवाल खड़े नहीं कर सकता है।'' वह यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

Yaspal

Advertising