Budget 2026: इनकम स्लैब में कोई बदलाव नहीं, कैंसर की 17 दवाइयां सस्ती, वित्त मंत्री ने बजट में किए कई बड़े ऐलान

punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 12:53 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी रविवार को संसद के बजट सत्र के दौरान कृतव्य भवन पहुंचे। वित्त मंत्री आज सुबह 11 बजे लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करेंगी। यह उनका लगातार नौवां बजट होगा, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

  • एविएशन कंपोनेंट और पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी से छूट का प्रस्ताव
  • इनकम स्लैब में कोई बदलाव नहीं 
  • शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 849 अंक लुढ़का, निफ्टी 25,053 पर     
  • 1 अप्रैल 2026 से नया इनकम टैक्स सिस्टम लागू, स्मॉल टैक्सपेयर्स के लिए स्कीम लाएंगे
  • 31 जुलाई तक रिटर्न दाखिल करने की डेडलाइनः वित्त मंत्री
  • 'मिशन पूर्वोदय' के जरिए पूर्वोत्तर को विकास की नई रफ्तार, 4000 ई-बस चलाने की योजना
  • शिक्षा और मेडिकल के लिए TCS दर घटाई गई, 5% से 2% किया गया: वित्त मंत्री
  • दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का निर्मला सीतारमण ने किया ऐलान
  • कैंसर और डायबिटीज की दवाएं होंगी सस्ती, निर्मला सीतारमण ने किया ऐलान
  • केंद्रीय बजट 2026 : सेमी कंडक्टर के लिए 40 हजार करोड़
  • भारत के स्पोर्ट्स गुड्स उद्योग को बढ़ावा, मैन्युफैक्चरिंग और रिसर्च पहल का ऐलान
  • तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खुलेंगे, मेडिकल टूरिज्म के लिए पांच हब्स को मिलेगा समर्थन
  • वित्त मंत्री सीतारमण ने 15 हजार स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स का ऐलान किया
  • किसानों के लिए भारत विस्तार AI एग्री टूल और हर जिले में बनेगा एक गर्ल हॉस्टल
  • निर्यात और आयात को बढ़ावा: कस्टम ड्यूटी फ्री सामान की सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव
  • बजट भाषण शुरू होते ही शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 354 अंक उछला

बाजार को पसंद नहीं आया निर्मला का बजट, सेंसेक्स 1900 अंक गिरा

बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज हुई और बाजार लगातार फिसलता गया। अब तक सेंसेक्स में 1900 अंक की गिरावट देखी जा चुकी है।

क्या-क्या होगा महंगा

  • खनिज
  • स्क्रैप
  • शराब
  • वायदा कारोबार करना

क्या-क्या होगा सस्ता

  • कैंसर, शुगर से जुड़ी दवाइयां
  • 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाइयां सस्ती होंगी
  • सोलर एनर्जी से जुड़ी चीजें सस्ती होंगी
  • चमड़ा और कपड़ा निर्यात करना सस्ता होगा
  • जूते, बैट्री माइक्रोवेव ओवन सस्ता होगा
  • रक्षा क्षेत्र में बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट
  • कैंसर से जुड़ी 17 दवाइयां भारत में होंगी सस्ती

हर जिले में बनेगा एक गर्ल्स हॉस्टल : वित्त मंत्री

वित्त मंत्री ने गर्ल्स एजुकेशन को सपोर्ट करने के लिए हर जिले में एक लड़कियों का हॉस्टल बनाने की बात कही। वित्त मंत्री ने कहा किउच्च शिक्षा में, STEM संस्थानों में, पढ़ाई के लंबे घंटे और लैब का काम लड़कियों स्टूडेंट्स के लिए कुछ चुनौतियां खड़ी करते हैं। ऐसे में हमारी योजना के जरिए, हर जिले में एक लड़कियों का हॉस्टल बनाया जाएगा ताकि इमर्सिव अनुभवों के जरिए एस्ट्रोफिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी को बढ़ावा दिया जा सके।

किन राज्यों में रेयर अर्थ मिनरल कॉरिडोर

  • तमिलनाडु
  • ओडिशा
  • आंध्र प्रदेश
  • केरल

कॉर्पोरेट बॉन्ड पर टोटल रिटर्न स्वैप होगा पेश

वित्त मंत्री ने कहा कहा कि कॉर्पोरेट बॉन्ड पर टोटल रिटर्न स्वैप पेश किए जाएंगे। म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को बढ़ावा देने के लिए, मौजूदा अमृत योजना के आधार पर, ₹1,000 करोड़ से अधिक के एक बॉन्ड जारी करने पर बड़े शहरों को ₹100 करोड़ का प्रोत्साहन दिया जाएगा।

निवेश आकर्षित करने का सरकार का प्लान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाष में निवेश आकर्षित करने के लिए कॉर्पोरेट और म्युनिसिपल बॉन्ड बाजारों को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि विदेशी निवेश को भारत की बदलती आर्थिक प्राथमिकताओं के साथ जोड़ने के लिए, सरकार कॉर्पोरेट बॉन्ड इंडेक्स पर फंड और डेरिवेटिव तक पहुंच के साथ एक मार्केट-मेकिंग फ्रेमवर्क पेश करके कॉर्पोरेट बॉन्ड बाजार को मजबूत करने की योजना बना रही है।

बायो फार्मा के लिए 10 हजार करोड़

वित्त मंत्री ने देश में बायोफार्मा के लिए 10 हजार करोड़ रुपए आवंटित करने की घोषणा की। यह आवंटन 5 साल में किए जाने का प्रावधान है। उन्होंने कहाकि देश को बायोफार्मा का हब बनाया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि इससे गंभीर बीमारियों की दवा सस्ते दामों पर मिल सकेगी।

खादी और हस्तशिल्प टेक्सटाइल को करेंगे मजबूत : वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में खादी और हस्तशिल्प टेक्सटाइल को मजबूत करने के लिए योजना का प्रस्ताव दिया। उन्होंने बजट में टेक्सटाइल लेबर इंसेंटिव स्कीम और नेशनल हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट्स प्रोग्राम की घोषणा की। वित्त मंत्री ने कहा कि चैलेंज मोड में मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि खादी और हस्तशिल्प टेक्सटाइल को मजबूत करने के लिए योजना बनाई है। इसके तहत महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल शुरू की जाएगी।

'विकास, सुधार और स्थिरता के रास्ते पर भारत...'

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश कर रही हैं। उन्होंने कहा, घरेलू विनिर्माण क्षमता का निर्माण किया गया, ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत किया गया। सरकार ने लोकलुभावनवाद की बजाय आम लोगों को प्राथमिकता दी। सरकार ने बयानबाज़ी की जगह सुधारों को चुना। मोदी सरकार ने असमंजस छोड़कर निर्णायक कार्रवाई का रास्ता अपनाया। भारत की विकास यात्रा लगातार आर्थिक वृद्धि और नियंत्रित महंगाई से चिन्हित रही है। नीतिगत फैसलों से मजबूत मैक्रो-आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित हुई है।

7% ग्रोथ रेट की दर से देश की आर्थव्यवस्था बढ़ी- निर्मला सीतारमण

केंद्रीय बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'पीएम मोदी के नेतृत्व में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। आत्मनिर्भरता हमारी अर्थव्यवस्था का मूल मंत्र है। सरकार के फैसलों से हमने नागरिकों को लाभ पहुंचाने का भी पूरी कोशिश की है। 7 फीसदी ग्रोथ रेट की दर से देश की आर्थव्यवस्था बढ़ी है।'

राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री को खिलाया दही

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दही–चीनी खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद वित्त मंत्री अब संसद भवन पहुंच गई हैं। जहां कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद बजट को 11 बजे पेश किया जाएगा।

PunjabKesari

 

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक जारी

पीएम मोदी कैबिनेट की बैठक में पहुंच गए हैं और बैठक शुरू हो चुकी है। यह बैठक संसद भवन में आयोजित हो रही है। बजट को कैबिनेट से मंजूरी मिलेगी, जिसके बाद इसे संसद में पेश किया जाएगा।

GST कलेक्शन में मजबूती सरकारी

सूत्रों के अनुसार, जनवरी 2026 में GST संग्रह ₹1,93,384 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6.2% की वृद्धि दर्शाता है।

बजट से पहले GST कलेक्शन से मार्केट में तेजी

संडे को बजट से पहले जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े आए। सरकार को जीएसटी से जबरदस्त रेवेन्यू मिला है। सुबह जहां मार्केट में गिरावट थी, तो इन आंकड़ों के बाद बाजार में तेजी आ गई। 11 बजे से कुछ देर पहले सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा उछल गया। यह 82,470 से ज्यादा पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 में भी 50 अंक से ज्यादा की तेजी आई। इस तेजी से यह 25,370 के ऊपर था।

बजट से पहले ही डिफेंस स्टॉक्स में तेजी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे संसद में बजट पेश करेंगी। इस बजट में डिफेंस के लिए बड़ा पिटारा खुल सकता है। इस उम्मीद से आज डिफेंस स्टॉक्स में सुबह-सुबह ही जबरदस्त तेजी आ गई। Bharat Electronics और Garden Reach Shipbuilders & Enginers के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी आ गई। वहीं Paras Defence का शेयर 3 फीसदी से ज्यादा उछल गया। Data Patterns के शेयर ने शुरुआती कारोबार में ही 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़त बना ली।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News