IMD ने कहा-दिल्ली को अभी सताएगी उमस भरी गर्मी, अगले 6-7 दिनों तक बारिश के आसार नहीं

Wednesday, Aug 11, 2021 - 12:22 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। वहीं, अगले छह-सात दिन बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आज अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सुबह साढ़े 8 बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता 66 प्रतिशत दर्ज की गई।

 

मौसम विभाग ने दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। साथ ही अगले छह-सात दिन बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं क्योंकि मानसून का दबाव क्षेत्र हिमालय के तराई क्षेत्र की दिशा में बढ़ रहा है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक बुधवार को ‘मध्यम' श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) से प्राप्त आंकड़े के अनुसार दिल्ली में सुबह आठ बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 124 था।अधिकतम और न्यूनतम तापमान मंगलवार को क्रमश: 35.8 डिग्री सेल्सियस और 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Seema Sharma

Advertising