कोविड 19 महामारी के चलते जिला स्तर पर नहीं होगा भगवान परशुराम जयंती का कार्यक्रम

Monday, May 10, 2021 - 06:12 PM (IST)

कठुआ  : कोविड 19 महामारी के चलते इस बार भगवान श्री परशुराम जी की जयंती पर जिला स्तरीय आयोजित होने वाला कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। ब्राह्मण सभा की सलाहकार समिति द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता रजनीकांत शर्मा द्वारा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 14 मई को भगवान श्री परशुराम जयंती पर जिला स्तर पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम इस बार कोरोना महामारी और कफ्र्यू के चलते नहीं किया जाएगा।

 

उन्होंने तमाम सदस्यों से आह्वान किया कि वे अपने स्तर पर घरों में ही इस जयंती को धार्मिक मर्यादा के साथ मनाएं। बता दें कि जयंती पर जिला स्तर पर शोभा यात्रा और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता था जोकि इस बार नहीं किया जाएगा। इस मौके पर प्रो. राममूर्ति शर्मा, अमरनाथ शर्मा, दीपक पराशर, राबिन शर्मा, विद्या सागर शर्मा, सुभाष शर्मा, सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य भी मौजूद रहे। 
 

Monika Jamwal

Advertising