इस वर्ष नहीं हो पाएगा श्री गणेश उत्सव पर आयोजन

Friday, Aug 21, 2020 - 08:31 PM (IST)

कठुआ  : कोविड 19 महामारी के चलते इस बार सार्वजनिक तौर पर श्री गणेश महोत्सव कार्यक्रम नहीं होगा। इसकी जानकारी आयोजन कमेटी के सदस्यों ने दी है। कठुआ मुख्यालय पर आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए सुरेंद्र बजाज, दिवाकर शर्मा ने कहा कि कठुआ और हीरानगर में होने वाले सार्वजनिक तौर पर मुख्य आयोजन इस बार नहीं हो पाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड 19 के चलते गणेश महोत्सव का कार्यक्रम स्थगित किया गया है। वे तमाम भक्तों से आह्वान करते हैं कि गणेश उत्सव का कार्यक्रम इस बार सभी लोग अपने घरों में पूजा अर्चना कर मनाएं। भक्त श्री गणेश की प्रतिमा अपने घरों में स्थागित करते हुए इस उत्सव को मनाएं। उन्होंने कहा कि 22 अगस्त को मूर्ति स्थापना का मुहूर्त सुबह साढ़े नो बजे से पहले का है। ऐसे में भक्त सुबह मूर्ति स्थापित अपने घरों में करें और विसर्जन का कार्यक्रम 1 सितंबर को सुबह साढ़े नो बजे से पहले हो जाना चाहिए। 
 
 

Monika Jamwal

Advertising