प्यार की कोई उम्र नहीं होती, यह सिद्ध होता है इस वीडियो में

Sunday, Nov 20, 2016 - 09:03 PM (IST)

नई दिल्ली: लोगों की अक्सर शिकायत होती है कि व्यस्तम lifestyle और सोशल मीडिया पर अधिक समय खर्च होने से जीवन का तमाम Romance खत्म हो जाता है। ब्रेकअप, लड़ाई-झगड़े और संघर्ष के बीच आज प्यार दुलर्भ बनकर रह गया है। लेकिन कभी-कभी ऐसा प्रतीत होता है कि हमारे बुजुर्ग हमें प्यार करना सिखा रहे हैं कि ये कैसे होता है? और सदाबहार कैसे हो सकता है?
 
हाल ही में बुजुर्गों के डांस की एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें एक Elder Couple एक दूसरे के साथ Twirl dance करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो एक फेसबुक यूजर ने अपने wall पर पोस्ट की है। इस वीडियो में पीली साड़ी में एक बुजुर्ग महिला अपने जीवन साथी के साथ बखूबी डांस कर रही है। 


बुजुर्ग कपल सन् 80 के अंग्रेजी गाने Footloose पर डांस कर रहे हैं। यह गाना Kenny Loggins ने गाया था। बुजुर्ग जोड़ी के चारों ओर यंग कपल डांस कर रहे हैं। इनके बीच बुजुर्ग कपल बड़ी सौम्यता और प्रसन्नता के साथ डांस में लिप्त हैं। बुजुर्गों के इस प्यार से वाकई यह सिद्ध होता है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती ।


जबकि वीडियो से अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि कपल डांस कहां कर रहे हैं। लेकिन वीडियो के देखने से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह किसी आयोजित कपल डांस पार्टी की है, क्योंकि इनके अलावा अन्य कपल भी डांस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी शेयर हो रहा है साथ ही इसकी viewer संख्या कई लाख है। 

Advertising