केन्द्र का नया आदेश: देश विरोधी लेख लिखने वाले समाचारपत्रों को अब नहीं मिलेंगे विज्ञापन

Saturday, Nov 04, 2017 - 05:13 PM (IST)

जम्मू: केन्द्र सरकार ने जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है कि जो समाचारपत्र देश विरोधी आर्टिक्ल लिखते हैं उनका विज्ञापन बंद कर दिए जाएं। यह पत्र गृह मामलों के मंत्रालय ने लिखा है। पत्र में लिखा गया है कि उन समाचारपत्रों के साथ सख्ती से निपटा जाए जो आतंकवाद या देश विरोधी तत्वों का गुणगान करने में लगे हुए हैं। पत्र में लिखा है, ऐसा देखा गया है कि जम्मू कश्मीर में कुछ समाचारपत्र ऐसे लेख छाप रहे हैं जिनमें आतंकवाद और देशविरोधी तत्वों को हवा दी जा रही है। यह भारतीय संविधान और तम्मू कश्मीर के संविधान के खिलाफ है। ऐसे समाचारपत्रों को राज्य सरकार की तरफ से कोई मद्द नहीं मिलनी चाहिए।


गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में वार्ता के लिए नये वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा की नियुक्ति के फौरन बाद ही केन्द्र यह पत्र लिखा है। वहीं एक स्थानीय पत्रकार के संपादक ने कहा है कि एक तरफ मोदी सरकार वार्ता करने पर जोर दे रही है और दूसरी तरफ ऐसे पत्र लिख रही है, बात कुछ समझ में नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि आतंकियों के जानजों से संबंधित खबरों पर सरकार हमपर उंगली उठा रही है पर राष्ट्रीय समाचार पत्र भी तो ऐसा कर रहे हैं।

 

Advertising