नीतीश आज करेंगे बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार( पढ़ें 2 जून की खास खबरें)

Sunday, Jun 02, 2019 - 04:27 AM (IST)

नई दिल्ली/जालंधर(वेब डेस्क): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। सूत्रों के मुताबिक नीतीश के मंत्रिमंडल में श्याम रजक, नरेंद्र नारायण यादव, नीरज कुमार, संजय झा, रंजू गीता, अशोक चौधरी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा कुछ और नए चेहरे भी शामिल हो सकते हैं। इन नए विधायकों को राज्यपाल लालजी टंडन रविवार को सुबह 11.30 बजे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें अपने मंत्रिमंडल के विस्तार की जानकारी दी।

यूपीएससी एग्जाम: रविवार को 6 बजे चलेंगी सभी मेट्रो

रविवार को सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा को देखते हुए परीक्षार्थियों की सहूलत के लिए दिल्ली मेट्रो ने अपने परिचालन समय में बदलाव किया है। दिल्ली मेट्रो ने ऐलान किया है कि रविवार को दिल्ली मेट्रो के सभी रूट पर सेवा सुबह 6 बजे से शुरू हो जाएगी। 

खेल-
हॉकी : एफ.आई.एच. लीग 2019 
टैनिस : फ्रैंच ओपन टैनिस टूर्नामैंट-2019 
क्रिकेट : दक्षिण अफ्रीका बनाम बंगलादेश (विश्वकप-2019) 
 

Pardeep

Advertising