नीतीश ने कुर्सी बचाने के लिए भ्रष्टाचारियों से कर लिया समझौता: मोदी

Wednesday, Jul 19, 2017 - 07:05 PM (IST)

पटना: बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानमंडल दल के नेता सुशील कुमार मोदी ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के इस्तीफे को लेकर सत्तारूढ़ महागठबंधन में चल रही खींचतान के बीच कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बताएं कि यादव से मुलाकात के बाद वह भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम हैं या कुर्सी बचाने के लिए समझौता कर लिया है। मोदी ने कहा कि इसके बाद भी क्या मुख्यमंत्री यह कहेंगे कि बिहार में मैं रहूंगा या भ्रष्टाचारी।

सीएम ने तेजस्वी को बर्खास्त करने का छोड़ा इरादा
भाजपा नेता ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से महागठबंधन के बड़े घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के राजधानी पटना स्थित सरकारी आवास सहित 12 ठिकानों पर हुई छापेमारी और उप मुख्यमंत्री यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए 12 दिन बीत चुके हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी भ्रष्टाचार के आरोपों पर जनता को बिन्दुवार सफाई नहीं देने वाले तेजस्वी प्रसाद यादव को क्या मुख्यमंत्री कुमार ने अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने का इरादा छोड़ दिया है।

Advertising