''बोल राधा बोल’ और ‘लाडला’ जैसी फिल्मों के निर्माता नितिन मनमोहन को आया हार्ट अटैक

Sunday, Dec 04, 2022 - 07:41 PM (IST)

नेशनल डेस्क: फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन को हृदय संबंधी समस्याओं के कारण एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। ऐसा बताया जा रहा है कि ‘बोल राधा बोल’ और ‘लाडला’ जैसी फिल्मों के निर्माता मनमोहन को शनिवार की शाम को दिल का दौरा पड़ा और उन्हें नई मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया। 

अस्पताल के एक अधिकारी के मुताबिक, नितिन मनमोहन फिलहाल  ICU में हैं। अधिकारी ने कहा कि उन्हें कल रात हृदय संबंधी समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें बहुत गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था। वह ICU में हैं।

वहीं जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर्स की एक टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।  बता दें कि संजय दत्त के पूर्व सेक्रेटरी कलीम लगातार उनके साथ हैं। कलीम लंबे समय से नितन मनमोहन के साथ रहे हैं।

बता दें, नितिन मनमोहन फेमस विलेन मनमोहन के बेटे हैं, जिन्होंने ब्रह्मचारी, गुमनाम और नया जमाना सहित कई फिल्मों में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को हैरान कर दिया था. इसके अलावा भी उन्हें कई फिल्मों के लिए याद किया जाता है। स्क्रीन पर उनकी उपस्थिति बेहद दमदार और प्रभावशाली होती थी।

Anu Malhotra

Advertising