Miss World 2024 इवेंट में नीता अंबानी ''ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड'' से सम्मानित, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने की तारीफ

punjabkesari.in Sunday, Mar 10, 2024 - 03:57 PM (IST)

नेशनल डेस्क. मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिजकोवा ने जीता है। वहीं लेबनान की यास्मीना फर्स्ट रनरअप रही। भारत को रिप्रजेंट कर रही सिनी शेट्टी ने टॉप 8 तक अपनी जगह बनाई और उसके बाद वह बाहर हो गईं। 28 साल बाद भारत ने इस इवेंट की मेजबानी जियो वर्ल्ड सेंटर में की। 71वें मिस वर्ल्ड 2024 में नीता अंबानी 'ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड' से सम्मानित की गई। साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इस इवेंट के लिए एक खास मैसेज भी भेजा। उन्होंने मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की अध्यक्ष और सीईओ जूलिया मॉर्ले और नीता अंबानी की तारीफ भी की।

PunjabKesari
प्रियंका चोपड़ा ने कहा- 'उद्देश्य ऐसा शब्द है, जो मेरे लिए मेरे व्यक्तिगत अनुभवों के कारण बहुत मायने रखता है। मैंने अपनी मां डॉ मधु चोपड़ा और पिता को न सिर्फ भारतीय सेना में डॉक्टर के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देखा है, बल्कि जरूरतमंदों लोगों की मदद के लिए उन्होंने अपने ज्ञान, स्थिति और प्रतिभा का भी इस्तेमाल किया है। मुझे वो अनगिनत घंटे याद हैं, जब मैं और मेरा भाई इंतजार करते थे, जब वे अपनी छुट्टी का इस्तेमाल उन लोगों की मदद करने के लिए करते थे, जिनके पास उचित चिकित्सा नहीं पहुंच पाती थी। मैं उन महिलाओं के बीच अपनी यात्रा को जारी रखने के लिए बहुत भाग्यशाली रही हूं, जिन्होंने नारीत्व को फिर से परिभाषित किया है। उनकी शक्ति, उनकी सुंदरता और दुनिया को बदलने की उनकी क्षमता।'

PunjabKesari

नीता अंबानी की तारीफ करते हुए प्रियंका ने कहा- 'मुझे पिछले कुछ सालों से नीता अंबानी को जानने का सौभाग्य मिला है। वह ऐसी शख्स हैं, जिनकी मैं हर चीज के लिए प्रशंसा करती हूं। इन सालों में मैंने उनके अलग-अलग प्रयासों के माध्यम से उनका चीजों पर गहरा प्रभाव देखा है। वह भारत की कला की समर्थक और रक्षक हैं।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Recommended News

Related News