निसान और होंडा ने आपस में मिलाया हाथ, इलेक्ट्रिक वाहन विकसित करना लक्ष्य

Sunday, Mar 17, 2024 - 10:53 AM (IST)

ऑटो डेस्क. निसान और होंडा ने इलेक्ट्रिक वाहन विकसित करने के लिए आपस में हाथ मिलाया है। दोनों कंपनियां मिलकर इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में संसाधनों को एकत्रित करने के लिए EV और ऑटो इंटेलिजेंस तकनीक विकसित करेंगी। निसान और होंडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने कहा कि उनका समझौता गैर-बाध्यकारी है। बता दें, दोनों कंपनियां ICE मॉडल्स पर ध्यान देने के कारण अभी तक EV बाजार में पिछड़ी हुई हैं।

लागत कम करने की दिशा में करेंगी काम 


निसान होंडा के साथ एक सामान्य EV पावरट्रेन अपनाने पर विचार कर रही है। दोनों वाहन निर्माता एक साझा EV प्लेटफॉर्म खरीदने, डिजाइन और विकसित करने के लिए टीम बना रही हैं। इसका अंतिम लक्ष्य EV लागत को कम करने के साथ BYD सहित अन्य चीनी कंपनियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करना है, जो कंपोनेंट्स की इन-हाउस सोर्सिंग से फायदा उठा रही हैं।

भारत में भी ईवी लॉन्च करने की तैयारी

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बावजूद निसान और होंडा ने अभी तक यहां एक भी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च नहीं की है। दोनों कंपनियां भारत में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। 

Parminder Kaur

Advertising