आज होगा निर्भया का आरोपी रिहा, इंडिया गेट पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं

punjabkesari.in Sunday, Dec 20, 2015 - 12:41 PM (IST)

नई दिल्ली: निर्भया कांड का नाबालिग आरोपी आज रिहा हो जाएगा। उसकी रिहाई की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बीच, निर्भया के माता-पिता ने लोगों के साथ इंडिया गेट पर प्रदर्शन करने की इजाजत मांगी जो उन्हें नहीं दी गई।

रेपिस्ट की रिहाई के विरोध में निर्भया की मां ने इंडिया गेट पर प्रदर्शन से एक आंदोलन खड़ा करने की अपील की थी और साथ ही जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन करने की बात कही थी लेकिन पुलिस ने इसकी मंजूरी नहीं दी है। शनिवार रात ही निर्भया के मां-बाप सड़कों पर उतर आए थे। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है।
 
हालांकि सोमवार को दिल्ली महिला आयोग की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल शनिवार आधी रात को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस गोयल के घर गई थीं और इसके बाद ही अर्जी मंजूर हुई।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News