वेलेंटाइन डे पर फ्रिज में मिली गर्लफ्रेंड की लाश: वायर से गला घोंट उतारा मौत के घाट फिर उसी दिन रचाई शादी..फेरों के वक्त आई याद

Wednesday, Feb 15, 2023 - 08:24 AM (IST)

नेशनल डेस्क: क्राइम सीटी बनती जा रही राजधानी दिल्ली में पहले श्रद्धा हत्याकांड, कंझावला कांड और निक्की हत्या कांड ने देश को हिला दिया है। वैलेंटाइन डे पर दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में उस समय सनसनी मच गई जब  एक लड़की की लाश ढाबे के रेफ्रिजरेटर में मिली। 

बता दें कि दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में 24 वर्षीय एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद उसके शव को अपने ढाबे के रेफ्रिजरेटर में बंद कर दिया और उसके बाद उसी दिन दूसरी महिला से शादी करने के लिए चला गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी साहिल गहलोत दक्षिण पश्चिम दिल्ली के मित्रांव गांव का रहने वाला है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

 पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह घटना वेलेंटाइन डे के दिन सामने आई और आरोपी की निशानदेही पर मंगलवार सुबह रेफ्रिजरेटर से 23-वर्षीया महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस ने कहा कि साहिल ने अपनी प्रेमिका निक्की यादव से यह बात छिपाई थी कि उसकी शादी किसी दूसरी महिला से तय हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, साहिल और निक्की एक दूसपे को साल 2018 से जानते थे। साहिल ने फरवरी, 2018 में ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया कॉलेज में D.फार्मा में एडमिशन ले लिया वहीं निक्की ने भी यही एडमिशन ले लिया इसके बाद साहिल और निक्की हर दिन एक ही बस में अपने-अपने इंस्टीट्यूट जाते थे और दोनों में प्यार हो गया और  फिर दोनों एक किराए के मकान में रहने लगे.। वहीं साहिल ने दिसंबर 2022 में  निक्की को छोड़ किसी और लड़की से सगाई कर ली और  शादी की डेट 10 जनवरी को तय हुई इस बात की भनक जब निक्की को हुई तो उसने इसका विरोध किया और  दोनों के बीच  जमकर तकरार हुआ इस दौरान ही साहिल ने कार में रखे मोबाइल डेटा वायर से गला घोंटकर निक्की की हत्या कर उसकी लाश को ढाबे के रेफ्रिजरेटर में बंद  कर बेखौफ साहिल ने  फिर उसी दिन घर जाकर शादी कर ली। 

वहीं अब आरोपी साहिल ने पुलिस को बताया कि निक्की की हत्या करने के बाद उसे इस बात का कोई पछतावा नहीं था। हत्या करने के बाद उसने दोबारा निक्की के शव को देखा तक नहीं। साहिल ने माना कि 10 फरवरी को जब वह शादी के लिए फेरे ले रहा था तो उस समय उसे निक्की की याद आ रही थी। सूत्र ने कहा कि निक्की हरियाणा के झज्जर की रहने वाली थी। यह दावा किया गया है कि वह पुरुष को किसी अन्य महिला से शादी करने पर कानूनी मामले में फंसाने की धमकी दे रही थी।

Anu Malhotra

Advertising