दिल्ली में रह रहे नाइजीरियाई करते हैं ड्रग्‍स का करोबार: केंद्रीय मंत्री

Thursday, Oct 26, 2017 - 05:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने दिल्ली में रह रहे विदेशियों पर अपराधों में शामिल होने का आरोप लगाया है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए अहीर ने कहा कि हम सभी देशों से आए नागरिकों का सम्‍मान करते हैं और उन्‍हें सम्‍मान से जीने का अधिकार भी देते हैं। हालांकि यहां कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्‍हें भारत में रहने के लिए लॉन्‍ग टर्म वीजा मिल रहा है। मगर वे अवैध गतिविधियों में संलिप्‍त हैं, जैसे कि दिल्‍ली में नाइजीरियाई जो ड्रग तस्‍करी कर रहे हैं। 

नाइजीरियाई करते हैं अत्याचार
उन्‍होंने कहा कि यहां विदेशी नागरिकों पर अत्‍याचार नहीं होता है, बल्कि वो यहां पर आकर अत्‍याचार करते हैं। दिल्‍ली में नाइजीरिया के लोग वीजा लेकर रहते हैं, लेकिन वे यहां बेइमानी से रहते हैं। ड्रग्‍स का कारोबार करते हैं। दरअसल, बुधवार को इस कार्यक्रम में हंसराज अहीर पाकिस्‍तान से आए विस्थापित हिंदुओं को भारतीय नागरिकता प्रदान की। इस दौरान गृह राज्यमंत्री और मुख्यमंत्री रमन सिंह ने करीब 70 पाकिस्तानी हिंदुओं को भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया।

Advertising