चोरी के आरोप में नाइजीरियन को जानवरों की तरह पीटा, वीडियो Viral

Monday, Oct 09, 2017 - 05:11 PM (IST)

नई दिल्ली: देश की राजधानी से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जिसके बाद एक बार फिर देश में अफ्रीकी नागरिकों की सुरक्षा और उनपर नस्लवादी हमले को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिल्ली के मालवीय नगर में एक नाइजीरियन नागरिक के हाथ-पैर रस्सियों से बांधे गए हैं और तीन-चार लोग उसकी पिटाई कर रहे हैं। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। यह घटना करीब एक हफ्ते पहले की बताई जा रही है। 

जानकारी के अनुसार इलाके में कुछ दिनों से लगातार चोरी की वारदातें हो रही थी। इस संबंध में लोगों ने शक के आधारा पर नाइजीरिया के एक युवक को पकड़ लिया। उससे पूछताछ के लिए खंभे में बांध दिया और जब उसने चोरी से इंकार किया तो उसे लोहे की रॉड से मारना शुरु कर दिया। बाद में स्‍थानीय लोगों के हस्‍तक्षेप से उसे छुड़ाया गया और फिर उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इससे पहले ग्रेटर नोएडा में नाइजीरियाई छात्रों पर हमला हुआ था। इस मामले में तकरीबन 600 लोगों के खिलाफ दंगा भड़काने और 44 लोगों पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया था।

Advertising