नाइजीरिया: बोको हराम हमले में 11 लोगों की मौत, 15 घायल

Sunday, Feb 17, 2019 - 12:35 AM (IST)

अबुजा: नाइजीरिया के मैदुगुरी में शनिवार को बोको हराम आतंकवादी संगठन के हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य गंभीर रूप घायल हो गए। नाइजीरिया पुलिस ने इस हमले की पुष्टि की है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमलावरों ने राजधानी मैदुगुरी के पोलो क्षेत्र में घुसपैठ कर वहा मौजूद लोगों पर अचानक गोलीबारी की थी। सूत्रों ने बताया कि संदिग्ध बोको हराम आत्मघाती हमलावारों ने खुद को उड़ाने से पहले स्थानीय लोगों पर गोलियां चलाई थी। 

Pardeep

Advertising