देविंदर सिंह मामले पर NIA ने पुलवामा में की छापेमारी

punjabkesari.in Friday, Feb 21, 2020 - 04:41 PM (IST)

श्रीनगर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को दक्षिण कश्मी छापामारी की है। यह छापामारी पिछले महीने घाटी में हिजबुल मुजाहिद्दीन(एचएम) के दो आतंकवादियों को अपने वाहन में ले जा रहे पुलिस अधिकारी देविंदर सिंह की गिरफ्तारी के मामले की गई है। देविंदर सिंह को इस मामले में बर्खास्त कर दिया गया है और वह जेल में है। आधिकारी सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसियों ने पुलवामा के पिंगलान में दारुल उलूम में छापामारी की है।

मामले में NIA की 6वीं गिरफ्तारी 
यह छापामारी 13 फरवरी को नियंत्रण रेखा (एलओसी) व्यापारी संगठन के अध्यक्ष और पुलवामा निवासी तनवीर अहमद वानी की गिरफ्तारी के एक हफ्ते के भीतर हुई है। इस मामले में गिरफ्तार होने वाले वानी छठे व्यक्ति हैं। इससे पहले NIA ने दो दिनों तक दो फरवरी और तीन फरवरी को देविंदर सिंह के आवास समेत दक्षिण और उत्तर कश्मीर के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। NIA की 20 सदस्यीय टीम ने सिंह के खिलाफ और सबूत जुटाने के लिए ये एक फरवरी को कश्मीर का दौरा किया था। देविंदर सिंह की गिरफ्तारी ने केंद्र और जम्मू कश्मीर की सुरक्षा एजेंसियों को हिलाकर रख दिया था।      

NIA ने मामले को लिया हाथ में
गौरतलब है कि देविंदर सिंह को 11 जनवरी को हिजबुल मुजाहिदीन के मोस्ट वांटेड कमांडर सैयद नावीद मुश्ताक, उसके सहयोगी रफी अहमद राठेर और एक अन्य आतंकवादी इरफान शफी मीर के साथ गिरफ्तार किया गया था। जब वे राजमार्ग के रास्ते जम्मू जा रहे थे। इसके बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने घाटी में उसके आवास पर कई बार छापेमारी की थी। जम्मू कश्मीर पुलिस की शुरुआती जांच के बाद यह मामला NIA को सौैंप दिया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News