जम्मू-श्रीनगर NH पूरी तरह से बंद

Friday, Apr 07, 2017 - 02:17 PM (IST)

श्रीनगर: बारिश और लैंडस्लाइडिंग ने जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एक बार फिर रफ्तार रोक दी है। रामबन के सेरी के पास जगह-जगह भूस्खलन के कारण राजमार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई है।


राजमार्ग पर फंसे हुए वाहनों को निकालने के लिए काम तेजी से चलाया गया है। मशीनों की सहायता से मलबा हटाया जा रहा है। लोगों के अनुसार भूस्खलन इस क्षेत्र में एक आम बात होती जा रही है। इससे लोगों काफी नुकसान उठाना पड़ता है और परेशानी भी होती है।


डीसी रामबन मोहम्मद एजाज ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारी बारिश के बाद अब रामबन में भी स्कूलों को बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं। पंठयाल के पास कल भूस्खलन के बाद राजमार्ग बंद किया गया है। पूरा प्रयास है कि इसे जल्द से फिर आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजमार्ग पर फंसे हुए यात्रियों के लिए पूरे प्रबंध किए गए हैं। उनके रहने और खाने की व्यवस्था की गई है।

 

Advertising