NGT की केजरीवाल सरकार को फटकार, लगाया 2 लाख का जुर्माना

Friday, Jul 21, 2017 - 02:32 PM (IST)

नई दिल्लीः राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने शुक्रवार काे केजरीवाल सरकार काे कड़ी फटकार लगाते हुए पार्टी पर जुर्माना लगाया है। दक्षिणी रिज क्षेत्र के वन भूमि के सीमांकन में हुई असामान्य देरी के लिए पीठ ने कहा कि सरकार हरित प्राधिकरण के आदेशों को बहाना बनाकर नहीं मान रही है और इस मामले में तिरस्कार पूर्ण रवैया दिखा रही है। 

पीठ ने कहा, इन मामलों पर कार्यवाही यह दिखाती है कि किस तरह दिल्ली का प्रशासन काम कर रहा है। इस परिस्थिति में वह 2 लाख रुपया जुर्माना लगाने को बाध्य किए गए हैं। इससे पहले भी एनजीटी ने दिल्ली सरकार को समयसीमा का पालन करने और इस क्षेत्र में पड़ने वाली वन भूमि का तेजी से सीमांकन करने का निर्देश दिया था।
 

Advertising