डार्विन के बाद न्यूटन के नियम को केंद्रीय मंत्री ने किया चैलेंज

punjabkesari.in Wednesday, Feb 28, 2018 - 08:14 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह न्यूटन के नियम को चैलेंज कर एक बा फिर सुर्खियों में हैं। सत्यपाल सिंह ने कहा कि न्यूटन के नियम को भारतीय मंत्रों से न्यूटन की गति के नियम से पहले ही पता कर लिया था। केंद्रीय मंत्री का यह बयान एक बार फिर चर्चा में है। सत्यपाल सिंह ने कहा कि भारतीय वैदिक मंत्रों के द्वारा गति के नियम को पहले ही सुलझा लिया था। ऐसी जानकारियों को भी शिक्षा में शामिल किया जाना चाहिए।

बता दें कि इससे पहले भी मंत्री जी डार्विन के सिद्धांत पर बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि हमारे पूर्वज बंदर नहीं थे, कभी हमारे पूर्वजों ने न ही मौखिक और न ही लिखित में बताया है कि हमारे पूर्वज बंदर थे। जब से धरती पर मानव को देखा गया, वह हमेशा से मानव ही थे।

दरअसल, सत्याल सिंह एक आईपीएस रह चुके हैं, वे मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद पर भी रहे थे। 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने पद से वीआरएस लेकर राजनीति में कदम रखा। एक आईपीएस से राजनेता बने पूर्व कमिश्नर भारतीय वैदिक सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। सम्मेलन में बोलते हुए सत्यपाल सिंह ने कहा कि हमने जो किताबें पढ़ी हैं या फिर दादा-नाना से जो कहानियां सुनी हैं। उनमें कहीं भी इसको लेकर नहीं बताया गया कि डार्विन ने मानव के विकास सिद्धांत को उन्नीसवीं शताब्दी में दिया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News