ममता का मिशन 2019 और RSS नेताओं पर हमले की साजिश नाकाम तक, पढ़ें अब तक की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Saturday, Jan 19, 2019 - 01:46 PM (IST)

नेशनल डेस्क: ममता की महारैली में हार्दिक पटेल और जिग्नेश मेवाणी ने खोला मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा से लेकर RSS नेताओं पर हमले की साजिश नाकाम तक, हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की अब तक की बड़ी खबरें।    

ममता की महारैलीः हार्दिक पटेल और जिग्नेश मेवाणी ने खोला मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा
 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ शनिवार को होने जा रही विपक्ष की महारैली के लिए मंच पूरी तरह सज चुका है। यूनाइटेड इंडिया रैली के लिए ममता बनर्जी कोलकाता के ब्रिगेड मैदान रैली शुरू हो चुकी है। 

RSS नेताओं पर हमले की साजिश नाकाम, ISI के 3 शार्प शूटर गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने दक्षिण भारत के सामाजिक और धार्मिक संगठन के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने की योजना बना रहे एक विदेशी नागरिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

सबरीमला: महिलाओं के प्रवेश को लेकर प्रदर्शन करने वाले 67,094 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज
केरल पुलिस ने सबरीमला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में रजस्वला आयु वर्ग (10-50 वर्ष)की महिलाओं के प्रवेश को लेकर प्रदर्शन करने वाले 67,094 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।  उच्चतम न्यायालय में दायर की जाने वाली रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने इस संबंध में गिरफ्तार किए गए लोगों की सूची भी तैयार की है।

61 साल में पहली बार देश के 21 बहादुर बच्चे राजपथ पर नहीं करेंगे परेड
गणतंत्र दिवस को लेकर राजपथ पर तैयारी शुरू हो गई है। 26 जनवरी को इस दिन  राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री इंडिया गेट पर शहीद जवानों को सलामी देंगे। वहीं इस बार बाल वीरता पुरस्कार के लिए देशभर से चुने गए 21 बच्चे राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल नहीं होंगे। 61 साल में पहली बार ऐसा होने जा रहा है। 

जस्टिस सईद खोसा बने पाक के मुख्य न्यायधीश, ये भारतीय जज भी रहे मौजूद
पकिस्तान में जस्टिस आसिफ सईद खोसा ने नए मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ ली। वह 26वें मुख्य न्यायधीश के रूप में 377 दिनों तक इस पद पर रहेंगे। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानमंत्री इमरान खान सहित कई मंत्री मौजूद रहें। शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस मदन बी लोकुर ने भी हिस्सा लिया।

अमेरिका ने चीन की सेन्य ताकत को लेकर खोले बड़े राज
अमेरिका द्वारा लगातार चीन की सेन्य क्षमताओं के लेकर बड़े राज खोले जा रहे हैं। अमेरिकी इंटेलिजेंस अफसर ने बताया है कि चीन जमीन, हवा, समुद्र, अंतरिक्ष और साइबरस्पेस में हमला करने के लिए उच्च क्षमताओं वाली सेना बना रहा है। अफसर का दावा है कि चीन के नेताओं का मकसद देश को ज्यादा से ज्यादा ताकतवर बनाना है, इसके लिए सेना के आधुनिकीकरण के लिए जोर दिया जा रहा है।

मोदी सरकार के कार्यकाल में देश पर बढ़ा 49% कर्ज, अभी 82 लाख करोड़ रुपए बकाया
 केंद्र की मोदी सरकार आगामी लोकसभा चुनावों से पहले कई लोक-लुभावन घोषनाओं के ऐलान का मन बना रही हैं। दूसरी तरफ, देश का राजकोषीय घाटा भी बढ़ रहा है। इस बीच एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसके मुताबिक मोदी सरकार के साढ़े 4 साल के कार्यकाल में देश पर कर्ज में 49 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर बढ़ोतरी, जानिए आज कितना हुआ महंगा
पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा देखने को मिला है। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 17 पैसे और डीजल 19 पैसे महंगा हुआ है। 

चोट के चलते श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए हेजलवुड, रिचर्डसन को मिला मौका
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पीठ दर्द के कारण श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह जाय रिचर्डसन को टीम में लिया गया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के उप कप्तान हेजलवुड के पीठ में उसी जगह दर्द उभर आया है जिसके कारण वह पिछले साल अधिकतर समय नहीं खेल पाए थे।

इंडिया की जीत के बाद अनुष्का शर्मा ने दिया स्पेशल मैसेज, विराट के लिए कही ये बात
एमएस धोनी और केदार जाधव की उम्दा पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में हराकर इतिहास रच दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैच के बाद इस जीत का श्रेय पूरे टीम को दिया। वहीं बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और कोहली की पत्नी अनुष्का ने ऐतिहासिक जीत पर खिलाड़ियों को बधाई दी। ऐसे में अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के बीच अपनी बात रखी।

दुनिया के सबसे अमीर आदमी ने बर्गर के लिए किया ये काम, लोग हो रहे हैरान
सिलिकॉन वैली के बादशाह व माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने एक बर्गर के लिए ऐसा काम किया जो पूरी दुनिया के लिए मिसाल बन गया। बिल गेट्स दुनिया की सबसे बड़ी चैरिटी भी चलाते हैं, लेकिन फिर भी आम लोगों की तरह ही वह भोजन के लिए लाइन में ही इंतजार करते हैं।

चलती बस से महिला को बाहर झांकना पड़ा महंगा, पलक झपकते ही धड़ से अलग हो गया सिर
मध्यप्रदेश के सतना से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां बस में सवार एक महिला का सिर धड़ से अगल हो गया। महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने उल्टी करने के लिए बस की खिड़की से सिर बाहर निकाल लिया और इस दौरान उनकी दर्दनाक मौत हो गई। 

कपिल शर्मा के शो में 'WHY CHEAT INDIA' का प्रमोशन, इमरान ने शेयर की तस्वीरें
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने फिर से छोटे परदे पर धमाकेदार वापसी की है और अपने कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो से वे दर्शकों को खूब हंसा भी कर रहे हैं। शो में अब तक सलमान खान अपने पिता सलीम खान और भाई अरबाज खान के साथ नजर आए।

विक्की कौशल संग आलिया की बिंदास बॉन्डिंग, मां सोनी भी दिखीं साथ
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और विक्की कौशल की हाल ही में फिल्म 'उरी'की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस दौरान कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे। फिल्म की स्क्रीनिंग से पहले विक्की आलिया का इंतजार करते दिखे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News