CBSE12वीं के नतीजे घोषित और बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, पढ़ें अब तक की बड़ी खबरें

Thursday, May 02, 2019 - 02:41 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सीबीएसई 12वीं के नतीजे घोषित से लेकर बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम तक, हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की अब तक की बड़ी खबरे।  

मनमोहन सिंह का मोदी पर हमला- UPA में भी हुए कई सर्जिकल स्ट्राइक, नहीं उठाया फायदा
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि यूपीए के कार्यकाल के दौरान भी कई बार सर्जिकल स्ट्राइक हुए थे। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में मनमोहन सिंह ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि जब कांग्रेस सरकार थी तब भी सेना को खुली छूट दी गई थी और उस दौरान भी कई बार सर्जिकल स्ट्राइक हुए लेकिन हमने कभी इसका चुनावी फायदा नहीं उठाया। 

CBSE: 500 में से 499 अंक के साथ हंसिका और करिश्मा ने 12वीं में किया टॉप
 सीबीएसई की ओर से ली गई 12वीं क्लास की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी वह विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल परीक्षा में कुल 31 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था जिसमें फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। 

पुरी की तरफ बढ़ रहा चक्रवात ‘फनी', आंध्र में बारिश शुरू व तटीय हवाई अड्डों पर अलर्ट जारी
बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘फनी' का अशर दिखना शुरू हो गया है। ‘फनी' के चलते आंध्रप्रदेश में तेज बारिश शुरू हो गई है। ‘फनी' विशाखापत्तनम के दक्षिण-पूर्व में 230 किलोमीटर और पुरी के दक्षिण-पश्चिम में 420 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। ‘फनी' धीरे-धीरे पुरी की तरफ बढ़ रहा है।

इशरत जहां एनकाउंटर केस में डीजी वंजारा और एनके अमीन बरी
सीबीआई की विशेष अदालत ने इशरत जहां कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में पूर्व पुलिस अधिकारियों डी. जी. वंजारा और एन. के. अमीन को बृहस्पतिवार को आरोपमुक्त कर दिया। गुजरात सरकार की ओर से दोनों अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति सीबीआई को नहीं मिलने के बाद वंजारा और अमीन ने आरोपमुक्त करने की अर्जी दी थी। 

मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित करने पर पाक में खलबली, भारत के खिलाफ फैंका नया पासा
पुलवामा हमले के जिम्मेदारी लेने वाले संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना आतंकी मसूद अजहर के वैश्विक आतंकी घोषित होने से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। मसूद को ग्लोबल टैरेरिस्ट घोषित करने को पूरी दुनिया भारत की बड़ी कूनीतिक जीत मान रही है ।

बोइंग ने मैक्स 737 विमान दुर्घटना मामले में वरिष्ठ सलाहकार किया नियुक्त
अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने बुधवार को मैक्स 737 विमान दुर्घटना मामले की कानूनी लड़ाई में सलाह-मशवरा के लिए वरिष्ठ सलाहकार जे माइकल लुटिग को नियुक्त किया है। कंपनी ने विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि श्री लुटिग (64) ने 2006 में बोइंग के जनरल काउंसिल के रुप में काम किया है और उन्होंने इंडोनेशिया के लायन एयर फ्लाइट 610 और इथोपियाई एयरलाइंस के बोइंग 302 की दुर्घटना से जुड़े मामले लड़े हैं।

बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, ईरान से अब कच्चा तेल नहीं खरीद पाएगा भारत
अमेरिका द्वारा ईरान से कच्चा तेल खरीदने की भारत को मिली छूट आज खत्म हो गई है। अब भारत को अमेरिका, इराक और सऊदी अरब जैसे देशों से कच्चे तेल की आपूर्ति पर निर्भर रहना होगा। इसके साथ ही भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की भी आशंका पैदा हो गई है। 

एक दशक तक गूगल के CEO रहे एरिक श्मिट 18 साल बाद छोड़ रहे मेंबर का पद
गूगल कंपनी के करीब एक दशक तक प्रमुख रहे एरिक श्मिट इस साल जुन में निदेशक मंडल से अलग हो जाएंगे। गूगल का स्वामित्व रखने वाली कंपनी अल्फाबेट ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। श्मिट पिछले साल की शुरुआत में अल्फाबेट के निदेशक मंडल के चेयरमैन पद से पहले ही हट चुके हैं। वह तब से निदेशक मंडल के सदस्य मात्र हैं। 

Shocking: थाईलैंड किंग ने राज्याभिषेक से पहले बॉडीगार्ड से कर ली चौथी शादी (Photos)
थाईलैंड के राजा माहा वाजिरालोंगकोर्न ने अपने औपचारिक राज्याभिषेक से महज कुछ दिन पहले ही बुधवार को अपने निजी सुरक्षा बल की डिप्टी हेड से विवाह कर लिया है। अचानक हुई इस शादी से देश के लोग आश्चर्य में हैं। 

बदमाशों ने सिर पर किया हमला और salesman बन गया गणित का जीनियस
कभी किसी ने सुना है कि कोई चोट किसी इंसान को जीनियस बना दे । हो गए न हैरान लेकिन ऐसा चमत्कार हुआ है अमेरिका में। अमेरिाक के अलास्का के रहने वाले जेसन पैजेट हमले की चोट के बाद गणित के जीनियस बन गए। 

IPL 2019: धोनी ने खोला राज, अंतिम ओवर में पंत की गलती के चलते जड़े 2 छक्के
बुधवार को आईपीएल का 50वां मुकाबला चन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में चन्नई ने दिल्ली को 80 रनों से हरा मैच अपने नाम कर लिया। जीत के साथ चेन्नई की टीम अंकतालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई है। ऐसे में मैच के बाद जब धोनी से आखिरी दो छक्के के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो दो छक्के उन्होंने पंत की गलती की वजह से लगाए। 

IPL 2019: धोनी ने किया बड़ा खुलासा, बताया कैसे करते हैं इतनी तेज स्टंपिंग
महेंद्र सिंह धोनी स्टंप के पीछे काफी फुर्तीले हैं और इस अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ने इस तेजी के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने यह कौशल टेनिस बॉल क्रिकेट से सीखा है। अपनी तेज स्टंपिंग के बारे में बात करते हुए धोनी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह चीज टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलने से आई है। लेकिन आपको फिर भी बेसिक्स की जानकारी होनी चाहिए और आपको उस स्तर तक पहुंचना चाहिए।' 

पति निक संग रेड कार्पेट पर छाईं प्रियंका, डीप नेक गाउन में दिखा किलर फिगर
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी फेमस हैं। बीते दिनों प्रियंका ससुराल लौटी हैं। दरअसल, वो मुंबई अपने भाई सिद्धार्थ की शादी अंटेड करने पहुंची थी, लेकिन भाई की मंगेतर की अचानक सर्जरी के कारण शादी की कुछ महीनों के लिए टाल दिया गया है।

50 साल बाद अमिताभ को है इस बात का अफसोस, बड़ी कंपनियों की कमाई सुन लगा झटका
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को लगता है कि वह गलत प्रोफेशन में हैं। दरअसल, बिग-बी गूगल, फेसबुक, अमेजॉन, एप्पल, नेटफ्लिक्स जैसी कई बड़ी कंपनियों की प्रति घंटे की कमाई देख हैरान हैं। अमिताभ ने खुद इन कंपनियों की हर घंटे की रेवेन्यू की खबर पोस्ट कर लिखा है कि  we are in the wrong job .. 😂😂😂😂!!! 




 

Anil dev

Advertising