18 दिन पहले हुये हाथ पीले और फिर उठा लिया यह खौफनाक कदम

Monday, Jul 29, 2019 - 05:28 PM (IST)

बनिहाल : जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सोमवार तडक़े 21 वर्षीय नवविवाहिता ने कथित रूप से खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। महिला की 18 दिन पहले ही शादी हुई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सपना देवी ने उखरल के होचक गांव में तडक़े तीन बजे अपने घर में खुद पर केरोसिन छिडक़ा और आग लगा दी। अधिकारी ने कहा कि कथित आत्महत्या की मंशा नहीं पता चल पाई है।

 

उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपना के ससुराल वालों के अनुसार घटना के समय उसका पति जम्मू में था। वह वहां बी-एड की पढ़ाई कर रहा है। अधिकारी ने कहा कि सपना के परिजनों को सूचना दे दी गई है और वह डोडा जिले के डेसा से होचक आ रहे हैं।
 

Monika Jamwal

Advertising