न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट की लंदन में इमरजैंसी लैंडिंग, क्रू मेंबर समेत 281 यात्री थे सवार

Sunday, Mar 04, 2018 - 09:43 PM (IST)

नई दिल्ली: न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट को लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिंग की गई। फ्लाइट में 266 यात्री और 15 क्रू मेंबर्स सवार थे।

जानकारी के मुताबिक फ्लाइट में यात्रा के दौरान यात्रियों ने मेडिकल संबंधी परेशानी महसूस की जिसके बाद फ्लाइट को डायवर्ट कर इमरजैंसी लैंडिंग की गई। हालांकि इसके संबंध में फिलहाल एयरलाइन कंपनी ने कोई भी जानकारी नहीं दी है। 

Advertising