Happy New Year: 2019 का हुआ आगाज, लोगों ने आतिशबाजी से किया स्वागत

Tuesday, Jan 01, 2019 - 08:59 AM (IST)

नई दिल्ली: भारत, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान, चीन और बंगलादेश सहित विश्व के कई देशों में नववर्ष 2019 का आगाज हो गया है। भारत में जैसे ही घड़ी सुइयां रात में 12 पर पहुंचीं पूरे देश में जश्न शुरू हो गया। 

दिल्ली, मुबंई, कोलकाता, चेन्नई, भुवनेश्वर, लखनऊ, रायपुर, भोपाल तथा पटना समेत देशभर में लोगों ने आतिशबाजी के साथ 2019 का स्वागत किया।

इस मौके पर नयी दिल्ली स्थित इंडिया गेट को तिरंगे के रंग की लाइटों से सजाया गया। वहीं मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया पर हजारों लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए लिए इकट्ठा हुए। 

नवर्ष के जश्न की शुरुआत सबसे पहले न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में हुई। यहां भारतीय समय के अनुसार शाम साढ़े बजे वर्ष 2019 का आगाज हुआ और लोगों ने इसका स्वागत आतिशबाजी के साथ किया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े छह बजे नया साल का जश्न शुरू हआ। 

वहीं उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में भारतीय समय के अनुसार रात साढ़े आठ बजे आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया गया। भारतीय समय के अनुसार जापान में रात साढ़े आठ बजे, चीन में रात साढ़े नौ बजे, म्यांमार में रात 11 बजे तथा बंगलादेश में रात 11.29 तथा नए साल की शुरूआत हुई। 
 

Pardeep

Advertising