सैटेलाइट से दिखा ऐसा रहस्य, वैज्ञानिक भी हैरान !

Monday, Jun 26, 2017 - 11:24 AM (IST)

नई दिल्लीः धरती की सरंचना और इस पर बसे कई स्थान किसी अजूबे से कम नहीं। आजकल मध्य प्रदेश का एेसा ही स्थान वैज्ञानिकों के लिए रहस्य बना हुआ है। सैटेलाइट से दिखे इस स्थान को देख वैज्ञानिक भी हैरान हैं। दरअसल भोजपुर और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छिपे हुए प्राचीन रहस्य अब सामने आ रहे हैं। वैज्ञानिकों की मानें तो यहां हजारों साल पुरानी एक ओमवैली है, जिसे देखकर दुनिया में सनसनी फैल गई है।

मध्य प्रदेश का एक ऐतिहासिक मंदिर है भोजपुर जो दुनिया भर में वैज्ञानिक महत्व के लिए भी जाना जाता है।यहां पर हरियाली के बढ़ने और जलाशय भरने के बाद ये स्थान ओम के आकार में तबदील हो जाता  है जिसे ओमवैली के नाम से जाना जाता है। ओमवेली की तस्वीरें सैटेलाइट से पूरी तरह से साफ नजर आती हैं। इस ओम के मध्य में स्थित है प्राचीन भोजपुर मंदिर और इसके सिरे पर बसा है भोपाल शहर। भूगोल विज्ञानियों का मानना है कि भोपाल शहर स्वास्तिक के आकार में बसाया गया था।

Advertising