BSF जवानों के ल‍िए नई गाइडलाइन जारी- इन 42 ऐप से बचके, नहीं फंसेंगे हनीट्रैप में

Wednesday, Jan 22, 2020 - 04:34 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई है। सीमा सुरक्षा बल द्वारा अपने जवानों को जारी नई गाइडलाइन में हनीट्रैप से बचने के लिए सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है और साथ ही 42 ऐप से बचने को कहा गया है। जवानों को जिन Apps से बचने के लिए कहा गया है उनमें MI store, Truecaller और Shareit भी शामिल है।

दरअसल BSF ने उन 42 ऐप की पहचान की है जिसके इस्तेमाल को लेकर जवानों को सावधान रहने को कहा गया है। बता दें कि पिछले कुछ समय से ISI ने फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया के जरिए कई जवानों को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश की। दरअसल जवानों को हनीट्रैप में फंसाकर सुरक्षा से जुड़ी कई अहम जानकारियां को हासिल करनी की कोशिश की जाती है ताकि देश की सुरक्षा में सेंध लगाई जा सके।

इन ऐप को लेकर जारी एडवाइजरी

  • 1.MI store
  • 2.Weibo
  • 3.Wechat
  • 4.Shareit
  • 5.Truecaller
  • 6.UC News
  • 7.UC Browser
  • 8.Beautyplus
  • 9.NewsDog
  • 10.Viva Video
  • 11.QU video Inc
  • 12.Parallel Space
  • 13.Apus Browser
  • 14.Perfect Corp
  • 15. Virus Cleaner
  • 16. HI Security Lab
  • 17.CM browser
  • 18.MI Community
  • 19.DU recorder
  • 20.Vault Hide - No mobile Security
  • 21.Youcam Makeup
  • 22.Cachecleaner DU Apps Studio
  • 23.DU battery saver
  • 24.DU privacy
  • 25.360 secuirty
  • 26. DU Browser
  • 27. Clean master -Cheeta Mobile
  • 28. Baidu Translate
  • 29. Wonder Camera - Bindu Inc
  • 30. ES Ifle Explorer
  • 31. Photo Wonder
  • 32. QQ international
  • 33. QQ music
  • 34. QQ Mail
  • 35. AA player
  • 36.QQ News Feed
  • 37.Wesync
  • 38.QQ security Centre
  • 39.Selfie City
  • 40.Mail Master
  • 41.Mi Video Call –Xaomi
  • 42.QQ launcher

Seema Sharma

Advertising