जम्मू कश्मीर का उमरान देगा भारतीय क्रिकेट को नई उड़ान, जानिए कैसे

Tuesday, Oct 05, 2021 - 04:58 PM (IST)

जम्मू: आईपीएल 2021 ने भारत को एक तेज गंेदबाज दे डाला है। जी हां। बात हो रही है जम्मू के उमरान की। पाकिस्तान के शोएब अख्तर की गेंदबाजीभी उमरान के आगे पानी भरने को मजबूर हो जाए। उमरान के खेल के चर्चे पूरे भारत के क्रिकेट प्रेमियों में हो रहे हैं। 


उमरान ने रविवार को तकरीबन 150 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से गेंदबाजी की। उसकी बालिंग ऐसी थी कि टीम सनराइजरस के कप्तानद केन विलियमसन भी दंग रह गये। उन्होंने यह भी कहा, तुम में कुछ खास है। 


जम्मू के इस खिलाड़ी की प्रशंसा जम्मू कश्मीर के एलजी मनेाज सिन्हा ने भी की। उन्होंने इस संदर्भ में टवीट् किया और उमरान को बधाई दी।

आपको बता दें कि उमरान जम्मू के गुज्जर नगर इलाके का रहने वाला है। क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों में उमरान की बालिंग देखकर काफी उत्साह है। उम्मीद की जा रही है भारत को एक और अच्छा गंेदबाज मिल गया है।
 

 

Monika Jamwal

Advertising