नए DGP और मुख्य सचिव का चयन नीतीश के लिए चुनौती, इन नामों पर हो रही चर्चा

Thursday, Dec 28, 2017 - 08:02 PM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री इन दिनों राज्य के डीजीपी और मुख्य सचिव के पदों पर विचार विमर्श कर रहें हैं। बिहार के मुख्य सचिव अंजनी सिंह और डीजीपी पी के ठाकुर 28 फरवरी को अपनी सेवा से मुक्त हो रहें हैं। मुख्यमंत्री के लिए नई अधिकारियों का चुनाव करना किसी चुनौती से कम नहीं है। नीतीश कुमार को आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लेना होगा।

बिहार के नए मुख्य सचिव के रुप में सीके मिश्रा, दीपक कुमार, आमिर सुभानी सहित कई अन्य नामों पर चर्चा हो रही है। आमिर सुबहानी गृह सचिव पद पर तैनात हैं और उनका कार्यकाल अभी लंबा है इसलिए उनके नाम पर सहमति होना मुश्किल है। इसके अतिरिक्त अरुण कुमार, अमिताभ वर्मा और रविकांत के नामों पर भी चर्चा हो रही है।

डीजीपी पद के लिए रविन्द्र कुमार का नाम सबसे आगे है। इसके अतिरिक्त सुनील कुमार, गुप्तेश्वर पांडेय, राजेश रंजन के नामों भी चर्चा में बने हुए हैं। मुख्य सचिव अंजनी सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पसंदीदा अधिकारियों की सूची में रहें हैं।

Advertising