कोविड-19:पुलिस जवान और 4 साल की बच्ची सहित 4 पाए गए पॉजिटिव, साम्बा  में कोरोना संक्रमितों की संख्या

Saturday, Jun 06, 2020 - 05:57 PM (IST)

साम्बा (संजीव): साम्बा जिले में कोरोना मरीजों की गिनती बढऩे का क्रम जारी है।   जिले में चार नए मामले सामने आए जिससेसंक्रमितों का  आंकड़ा बढ़ कर 55 होगया। आज पाजिटिव पाए गए 4 लोगोंं में एक राज्य पुलिस का जवान और एक चार साल की बच्ची भी शामिल है। सेंपल टेसिं्टग में इनकी रिपोर्ट पाजिटिव आने पर इन चारों को बड़ी-ब्राहमणा के इएसआई अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।  कोरोना पाजिटिव पाया गया पुलिस का सेलेकशन ग्रेड कांस्टेबल (40) कश्मीर के कुलगाम का रहने वाला है जो 1 जून से विजयपुर के पुलिस तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान (पीटीटीआई) में कवारंटीन किया गया था। कुलगाम से लौटने के बाद 2 जून को ठंडी खुई सेंटर में इसका सेंपल लिया गया था। 

    वहीं रामगढ़ के बंदराल गांव में अपने संबंधी के घर आए एक 20 वर्षीय युवक को भी आज पाजिटिव पाया गया। यह युवक पंजाब के भटिंडा कर रहने वाला है। यह युवक 25 मई को टे्रन से जम्मू लौटा था। उसी दिन सेंपल लेने के बाद इसे ठंडी खुई के एमवी इंटरनेशनल स्कूल में बनाए गए कवारंटीन सेंटर में रखा गया था। 2 जून को इसका दोबारा सेंपल लिया गया जो आज पाजिटिव आया था। इसके अलावा विजयपुर के भगतपुर में एक ईंट के भट्टे पर काम करने वाली यह महिला श्रमिक (60) और एक अन्य श्रमिक की 4 वर्षीय बेटी भी कोरोना पाजिटिव पाए गए। महिला श्रमिक रायबरेली-यूपी की रहने वाली है जबकि बच्ची राजस्थान के एक श्रमिक की बेटी है। यह दोनों ही कोठे पठानियाँ (घो-ब्राहमणा) में रह रहे थे और पिछले कुछ दिनों से ठंडी खुई में बनाए गए प्रशासनिक कवारंटीन सेंटर में रखे गए थे। जिले में इस समय 33 एक्टिव केस हैं जबकि 22 रिकवर हो चुके हैं। 


 

Monika Jamwal

Advertising